Friday, 13 January 2017

1 सेकेंड से भी कम में डाउनलोड होगी मूवी, जियो ने शुरू की नई सेवा

अब आपको इंटरनेट से फिल्म डाउनलोड करने में सिर्फ 1 सेकेंड लगेंगे। रिलायंस जियो ने ‘फाइबर टू द होम’ (एफटीटीएच) सेवा शुरू कर दी है।
- रिपोर्ट के मुताबिक मुबंई की कुछ जगहों पर इस सर्विस को शुरू कर दिया गया है और कुछ बिल्डिंगों में जियो फाइबर के लिए केबल इंस्टॉल किए जा रहे हैं।
- आपको बता दें मुकेश अंबानी ने 5 सितंबर को जियो की 4G सेवा लॉन्च करते वक्त बताया था कि रिलायंस जियो एफटीटीएच नेटवर्क से उपभोक्ताओं को 1 गीगाबाइट प्रति सेकंड (gbps) तक की इंटरनेट स्पीड उपलब्ध हो सकेगी।
- इस स्पीड का मतलब ये है कि उपभोक्ता 1 जीबी का कोई वीडियो करीब 1 सेकेंड में डाउनलोड कर सकेंगे
- मुंबई की नेपियन सी रोड इलाके में इसकी शुरुआत की गई है।
- जियो फाइबर सर्विस 3 महीनों के लिए मुफ्त है, लेकिन इसमें FUP (फेयर यूजेज पॉलिसी) लागू होती है।
- हर महीने यूजर्स को 100 जीबी की तक की डाउनलोडिंग पर फुल स्पीड दी जाएगी।
- डेटा लिमिट पूरी हो जाने के बाद सर्विस की स्पीड 1 mbps हो जाएगी।

Wednesday, 11 January 2017

CES 2017: लॉन्च हुआ 3 स्क्रीन वाला लैपटॉप, चोरी भी हो गया!

अमेरिका के लास वेगस में जारी CES 2017 कई ऐसे गैजेट्स लॉन्च हुए हैं जिनके बारे में जानकर आप ज़रूर चौंक जाएंगे। हार्डवेयर कंपनी Razer ने एक ऐसा लैपटॉप पेश किया है जिसमें तीन स्क्रीन हैं। जी हां, इस लैपटॉप जो जिसके तीन मॉनिटर हैं जो एक ही समय पर भी काम कर सकते हैं। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इसके दो प्रोटोटाइप कंपनी के स्टॉल से चोरी भी हो जाने की खबर है।

Project Valerie है इसका नाम
हार्डवेयर कंपनी Razer ने CES 2017 में Project Valerie नाम से दुनिया का पहला ऐसा लैपटॉप लॉन्च किया जिसके तीन स्क्रीन हैं। तीनों ही स्क्रीन 4K रिजॉल्यूशन वाले हैं। खास बात ये है कि ये पोर्टेबल है. तीनों स्क्रीन 17.5 इंच की है। जो Nvidia G-Sync टेक्नोलॉजी से लैस है. इससे बेहतरीन इमेज क्वालिटी मिलती है।


ये लैपटॉप गेमिंग को ध्यान में रखकर गेमिंग वॉल प्रोजेक्ट के अंतर्गत बनाया गया है। ये लैपटॉप लॉस वेगास में चल रहे कनज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2017 से 8 जनवरी को अपने बूथ से चोरी कर लिया गया है। इस कॉन्सेप्ट डिवाइस के अचानक यूं गायब होने से सब हैरान हैं। कंपनी ने इसके बारे में किसी भी तरह की खबर देने वाले को 25000 डॉलर इनाम में देने का ऐलान किया है।